कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर कुछ युवकों ने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर हैलीपेड पर खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने करते करते हुए कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार घटना के समय हैलीपेड मैदान में विद्यालयीन छात्र खेल रहे थे। तभी एक कार मैदान में घुसी और उसमें सवार युवक मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में कार की छत पर खड़े होकर हुड़दंग मचाने लगे। वे कभी कार को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाते, तो कभी छत पर चढ़कर नाचते। उनकी इन हरकतों से वहां मौजूद लोग डर गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हैलीपेड पर इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। यह हैलीपेड आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाया गया है, लेकिन अब यह स्टंटबाजों का अड्डा बनता जा रहा है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर लिया है। कथित आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और तीनों मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में थे।
24 अप्रैल / मंथन मित्तल



