Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा अंतर्गत की गयी एफआईआर में वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल का नाम आने पर नवीन जिंदल ने जताई आपत्ति
    कोरबा

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा अंतर्गत की गयी एफआईआर में वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल का नाम आने पर नवीन जिंदल ने जताई आपत्ति

    By Vinod Mittal04/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सवाल उठाया कि क्या रेलवे या सार्वजनिक उपक्रम के हादसों में भी चेयरमैन पर होती है कार्रवाई ?
    * बिफरे नवीन जिंदल ने औद्योगिक एवं व्यवसायिक संगठनों को भी लिया घेरे में
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे पश्चात हो रही कानूनी कार्यवाही को लेकर देश के जाने-माने उद्योगपति और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किए जाने पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई है।
    श्री जिंदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जांच प्रक्रिया और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसे उद्योग जगत के लिए एक नकारात्मक संदेश बताया है।
    * दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल
    नवीन जिंदल ने ट्वीट कर सरकार और जांच एजेंसियों से पूछा कि जब सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) या रेलवे में कोई बड़ा हादसा होता है, तो क्या उसके चेयरमैन का नाम सीधे एफआईआर में दर्ज किया जाता है ? उन्होंने जोर देते हुए कहा, “जो मानक शासकीय क्षेत्र के लिए अपनाए जाते हैं, वही निजी क्षेत्र पर भी लागू होने चाहिए। अनिल अग्रवाल का उस प्लांट के दैनिक संचालन में कोई सीधा रोल नहीं है।”
    * पहले हो जांच, फिर तय हो जिम्मेदारी
    श्री जिंदल ने वेदांता हादसे को बेहद दु:खद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और आजीविका सहायता सुनिश्चित की जाए।मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो। सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाए और उसके बाद ही कथित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही हो।
    * अनिल अग्रवाल की करी सराहना की
    उन्होंने वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें एक ‘सेल्फ-मेड मैन’ बताया, जिन्होंने एक पिछड़े समाज से निकलकर वैश्विक स्तर पर उद्यम खड़ा किया है। श्री जिंदल ने कहा कि भारत के ‘विकसित भारत’ के विजन के लिए निवेशकों का सिस्टम पर भरोसा होना जरूरी है। बिना जांच के बड़े उद्योगपतियों को सीधे आरोपी बनाने से निवेश के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
    * औद्योगिक संगठनों की ‘चुप्पी’ पर सवाल
    नवीन जिंदल ने अपनी उक्त पोस्ट को टैग करते हुए एक दूसरी तीखी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने देश के प्रमुख व्यापारिक निकायों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी नैतिक जिम्मेदारी की याद दिलाई है।
    * मौन तटस्थता नहीं
    श्री जिंदल के अनुसार जब उचित प्रक्रिया का उल्लंघन होता है, तो संगठनों की चुप्पी को निष्पक्षता नहीं, बल्कि उनके मूल कर्तव्य की विफलता माना जाना चाहिए।
    * निवेशकों का भरोसा
    उन्होंने तर्क दिया कि वेदांत के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ “आधारहीन” एफआईआर जैसे कदम देश में निवेशकों के आत्मविश्वास को चोट पहुँचाते हैं।
    * सिर्फ नीतिगत चर्चा काफी नहीं
    संगठनों को केवल सम्मेलनों और नीतिगत पत्रों तक सीमित न रहकर न्याय और सही के पक्ष में मुखर होकर खड़ा होना चाहिए।
    * अस्तित्व का उद्देश्य
    नवीन जिंदल ने जोर देकर कहा कि इन चैम्बर्स का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत के हितों की रक्षा करना और अन्याय के खिलाफ बोलना है।
    श्री जिंदल का यह बयान प्रदेश की राजनीति और औद्योगिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ चुका है, विशेषकर ऐसे समय में जब स्थानीय स्तर पर हादसे की जांच जारी है।

    19 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव-निकलेगी भव्य शोभायात्रा
    Next Article (कोरबा) एकाएक राखड़ बाँध फूटने से जेसीबी वाहन चालक की मलबे में डूबने से हुई मृत्यु

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.