Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव-निकलेगी भव्य शोभायात्रा
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव-निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    By Vinod Mittal04/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर भव्य शोभायात्रा और नए भवन का होगा लोकार्पण
    कोरबा (मंथन) सर्व ब्राह्मण समाज, कोरबा द्वारा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    आयोजन की शुरुआत दोपहर से होगी, जिसमें पूजा-अर्चना के साथ-साथ विकास कार्यों की सौगात भी समाज को मिलेगी।
    * यज्ञ एवं पूजन
    दोपहर 12:30 बजे से यज्ञ, हवन, महाआरती और ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
    * नये भवन का लोकार्पण
    दोपहर 1:30 बजे हेलीपैड के पास स्थित ब्रम्हवाटिका में विधायक मद से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
    * भव्य शोभायात्रा
    शाम 4:00 बजे कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से भव्य ‘वाहन शोभायात्रा’ निकाली जाएगी। यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर और पारिख फैशन होते हुए परशुराम भवन (मेहर वाटिका के पास) पहुंचेगी। इसके साथ ही एक ‘चल शोभायात्रा’ भी आयोजित की जाएगी।
    * महाप्रसाद
    रात्रि 8:00 बजे परशुराम भवन में मारवाड़ी विकास समिति के सौजन्य से विशाल भोजन प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
    सर्व ब्राह्मण समाज, जिला कोरबा के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त विप्र बंधुओं और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन प्राकट्योत्सव और शोभायात्रा में सपरिवार उपस्थित होकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    19 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कलेक्टर ने कार रोक सड़क पर ही सुनी महिला की पीड़ा
    Next Article (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा अंतर्गत की गयी एफआईआर में वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल का नाम आने पर नवीन जिंदल ने जताई आपत्ति

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    04/20/2026

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    04/20/2026

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    04/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202638 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/20/2026

    (कोरबा) जिले में आयी आंधी से घटित हुई दुर्घटना-मचा हड़कंप

    * ढही दीवार * दबा पड़ोसी का परिवार कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में रविवार देर…

    (कोरबा) बजरंगी प्रीमियम लीग सीजन-1 का हुआ भव्य समापन

    (कोरबा) सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी मद्यपान करते पकड़ाए रंगे हाथ

    (कोरबा) रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.