Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    कोरबा

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    By Vinod Mittal06/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा-पश्चिम में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संयंत्र के मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने साल वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।
    एचटीपीएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि आज पेड़-पौधों का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
    कार्यक्रम के दौरान उद्यान परिसर में साल, नीम, फलदार पौधों सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, ए.के. शाह, आर.के. पांडे, पी.के. जोशी, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर और एस.सी. पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने भी सदस्याओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सी एंड आर) विनय पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज को प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

    05 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन
    Next Article (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.