कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पद रही भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में अंतिम छोर पर या ऊंचाई वाले क्षेत्र की बस्तियों में जल संकट सामने आ रहा है। पानी टंकी से यहां पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इनमें चेकपोस्ट वार्ड की पुराना कॉलोनी, रामपुर वार्ड का ऊपरी पारा, ओवर बर्डन क्षेत्र में गायत्री नगर और इमलीडुग्गू हैं। यहां निगम सुबह-शाम 4 टैंकर से जल आपूर्ति कर रहा है। टैंकर पहुंचते ही भीड़ लग जाती है। कोई बाल्टी तो, कोई बर्तन लेकर पहुंचता है। चंद मिनट में टैंकर का जल खत्म हो जाता है।
निगम के जल प्रभारी राकेश मसीह के मुताबिक जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है और बोर भी फेल हो रहे हैं, वहां टैंकर से जल आपूर्ति जारी है।
14 अप्रैल / मंथन मित्तल



