Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत दर्री पुलिस ने की कार्यवाही
    कोरबा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत दर्री पुलिस ने की कार्यवाही

    By Vinod Mittal04/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले कथित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है। जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
    प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कथित आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
    कथित आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

    07 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं-त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    Next Article (कोरबा) रीजन 01 के अंतर्गत रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    04/13/2026

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    04/13/2026

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    04/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 04/13/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के बालको नगर क्षेत्र में स्थापित और संचालित लब्धख्याति दिल्ली पब्लिक…

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.