Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रीजन 01 के अंतर्गत रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) रीजन 01 के अंतर्गत रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन

    By Vinod Mittal04/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) रीजन 01 के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय रीजन कॉन्फ्रेंस “काव्या” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रीजन चेयरपर्सन पीएमजीएफ लायन कैलाश नाथ गुप्ता ने किया। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस का नाम अपनी सुपुत्री काव्या के नाम पर रखकर आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप दिया।
    कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट एमजीएफ लायन मुरलीधर मखीजा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजीएफ लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन राजेंद्र तिवारी, पीएमजीएफ लायन शैलेश अग्रवाल एवं वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजीएफ लायन विजय अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट 3233-सी) जोन चेयरपर्सन 02 से पुरंजन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। कॉन्फ्रेंस में रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। क्षेत्र के सभी लायन क्लबों में से प्रमुख रूप से लायंस क्लब कटघोरा छुरी, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, लायंस क्लब बालको, लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल (मड़वारानी कोरबा), लायंस क्लब कोरबा पावर सिटी, जोन चेयरपर्सन जोन 01 एमजीएफ पवन अग्रवाल, लायंस क्लब कटघोरा छुरी, रायगढ़ से लायंस क्लब रायगढ़ सिटी,लायंस क्लब रायगढ़, लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ कैटलिस्ट, मुकेश अंबानी सदस्य उपस्थित रहे और इन सभी क्लबों के पदाधिकारी को विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
    उक्त कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब सारागांव का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। सभी क्लबों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
    पत्रकार वार्ता पश्चात वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन कैलाश नाथ गुप्ता द्वारा लगभग 150 से अधिक अवार्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में बेस्ट क्लब, मोस्ट एक्टिव क्लब, बेस्ट प्रेसिडेंट, ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। साथ ही पर्यावरण, रक्तदान, स्वास्थ्य एवं भूख राहत जैसे प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह आयोजन सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लायंस परिवार की एकता, समर्पण और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। अंत में रीजन चेयरपर्सन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    07 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत दर्री पुलिस ने की कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित

    Related Posts

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    06/05/2026

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    06/05/2026

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    * अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.