Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) निहाल सोनी बने भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष
    कोरबा

    (कोरबा) निहाल सोनी बने भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

    By Vinod Mittal03/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले निहाल सोनी की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    एबीवीपी से मिली सांगठनिक मजबूती निहाल सोनी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लंबे समय तक कार्य किया है। अपनी पारदर्शी कार्यशैली और जमीनी स्तर पर सक्रियता की बदौलत उन्होंने न केवल परिषद को मजबूती प्रदान की, बल्कि युवाओं की समस्याओं को प्रखरता से उठाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। समाज सेवा और सांगठनिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का लाभ अब उन्हें युवा मोर्चा में इस नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
    वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने नई टीम का ऐलान किया।
    निहाल सोनी को अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं का मानना है कि निहाल सोनी की संगठनात्मक क्षमता का लाभ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।

    10 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोयले की मांग में कमी से चिंतित सीआईएल प्रबंधन
    Next Article (कोरबा) औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं जवान : सीएमडी

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.