Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोयले की मांग में कमी से चिंतित सीआईएल प्रबंधन
    कोरबा

    (कोरबा) कोयले की मांग में कमी से चिंतित सीआईएल प्रबंधन

    By Vinod Mittal03/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एपेक्स जेसीसी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) प्रबंधन कोयले की मांग में कमी को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। इस विषय पर आयोजित सीआईएल की एपेक्स जेसीसी (ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी) की बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में कंपनी के पास लगभग 120 मिलियन टन (एमटी) कोयले का स्टॉक उपलब्ध है।
    प्रबंधन ने बैठक में यह भी स्वीकार किया कि निजी कंपनियों द्वारा उत्पादित कोयले की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर मानी जा रही है। साथ ही रेलवे रैक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण भी कोयला आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में सीआईएल को अपने कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
    बैठक के दौरान विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं ने आईपीओ, लेबर कोड, रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों के प्रमोशन सहित कई मुद्दे उठाए। इस पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि लेबर कोड केंद्र सरकार का नियम है और सीआईएल इसे लागू करेगा, हालांकि इसे लागू करने से पहले यूनियनों के साथ चर्चा की जाएगी।
    रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों के प्रमोशन के मुद्दे पर प्रबंधन ने कहा कि इस विषय पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मई 2025 में हुई एपेक्स जेसीसी बैठक में भी प्रबंधन ने बताया था कि सीएमडी मीटिंग में इस विषय पर सहमति नहीं बन पाई थी। यूनियनों ने बैठक में ठेका मजदूरों के मुद्दे, एचपीसी तथा 9.4.0 को लागू करने की मांग भी उठाई।
    बैठक की अध्यक्षता सीआईएल के चेयरमैन बी. साईराम ने की। इस दौरान निदेशक (कार्मिक) डॉ. विनय रंजन, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट), निदेशक (वित्त), निदेशक (मार्केटिंग) सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी उपस्थित रहे। ट्रेड यूनियनों की ओर से रमेंद्र कुमार (एटक), हरभजन सिंह सिद्धू (एचएमएस), डी.डी. रामनंदन (सीटू), के.एल. रेड्डी (बीएमएस) और सर्वेश सिंह (सीएमओएआई) ने बैठक में भाग लिया। लंबे समय बाद आयोजित एपेक्स जेसीसी बैठक में एचएमएस के वरिष्ठ नेता नाथूलाल पांडेय मौजूद नहीं थे। उनकी जगह एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू बैठक में शामिल हुए।

    10 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच जंगलों में बढ़ी आग लगने की घटनाएं
    Next Article (कोरबा) निहाल सोनी बने भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.