Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ व जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ व जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय महिला खेल उत्सव का सफल आयोजन किया गया। 08 मार्च 2026 को स्थानीय वि.गृ.उ.मा.वि. क्रमांक 01 के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में “खेलो इंडिया अस्मिता लीग” एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं का निष्पादन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना और जिले की उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। आयोजन की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती धनकुंवारी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य से ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत और निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले की गौरवशाली बालिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें कु. लक्ष्मी कश्यप, कु. श्वेता केवट, कु. जिज्ञासा साहू, कु. नंदा सिंह कंवर, कु. हर्षू श्रीवास्तव और कु. नीती पटेल आदि शामिल हैं।
    प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दलीय खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कबड्डी स्पर्धा में कोरबा महिला टीम ने विजेता और बालको महिला टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में खेल अकादमी कोरबा प्रथम एवं एसईसीएल वॉलीबॉल क्लब कोरबा द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका गृह ’अ’ ने प्रथम व बालिका गृह ’ब’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रस्साकसी में कोरबा की टीम ने पाली की टीम को हराकर जीत दर्ज की। खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। आयु वर्ग अंडर 13 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कु. रचना साहू ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दुर्गा निषाद ने प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ में कु. वर्षा सोनी प्रथम रहीं। आयु वर्ग 13-18 वर्ष की श्रेणियों में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में कु. छाया यादव प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में खुशबू खातून विजेता रहीं। इसी प्रकार 18-35 वर्ष के आयु वर्ग में हेमा प्रजापति ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं 400 मीटर दौड़ में राजनंदनी प्रथम स्थान पर रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में क्रीड़ा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए समस्त अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम
    Next Article (कोरबा) ग्राम खरवानी में जल अर्पण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.