* प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रिबन काटकर जनता को किया समर्पित
कोरबा (मंथन) औद्योगिक नगरी कोरबा के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र अंतर्गत अंचल के हृदय स्थल टी.पी. नगर (न्यू बस स्टैंड) में ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का गरिमामय उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अस्पताल का फीता काटकर इसे जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
* स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नया अध्याय : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि “कोरबा जिले के लिए आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर है। ‘शिवाय हॉस्पिटल’ जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाले संस्थान के खुलने से अब हमारे शहर के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह अस्पताल न केवल आधुनिक मशीनों से लैस है, बल्कि यहाँ के अनुभवी डॉक्टर और पारदर्शी व्यवस्था आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी।”
* शहरवासियों ने भी अस्पताल प्रबंधन को दी शुभकामनाएं
शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
# अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं
शिवाय हॉस्पिटल को एक सुपरस्पेशलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
* बिस्तरों की क्षमता : 100 बेड वाला सर्वसुविधायुक्त परिसर।
* तकनीक : अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मशीनों से लैस।
* विशेषज्ञ टीम : अनुभवी डॉक्टरों की टीम और कुशल नर्सिंग स्टाफ।
* आपातकालीन सेवा : मरीजों के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध।
पारदर्शिता : प्रबंधन ने पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था का भरोसा दिलाया है।
# अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा महानगर : डॉ. दिविक एच. मित्तल
अस्पताल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) और डॉ. यशा मित्तल (CEO) ने साझा किया कि उनका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि अक्सर गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब शिवाय हॉस्पिटल के माध्यम से कोरबा में ही उच्च स्तरीय उपचार संभव होगा।
07 मार्च / मंथन मित्तल



