Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीएसपीडीसीएल समाधान योजना-2026 अंतर्गत बकाया बिजली बिल पर 100% सरचार्ज माफ
    कोरबा

    (कोरबा) सीएसपीडीसीएल समाधान योजना-2026 अंतर्गत बकाया बिजली बिल पर 100% सरचार्ज माफ

    By Vinod Mittal03/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सीएसपीडीसीएल समाधान योजना-2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से बकाया बिजली बिल से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए “समाधान योजना-2026” लागू कर दी है।
    इस योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज (अधिभार) में 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। यानी यदि किसी उपभोक्ता पर लंबे समय से बिजली बिल का अधिभार जुड़ता जा रहा था, तो अब उसे पूरी तरह माफ किया जा सकता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, यह योजना उन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुरू की गई है जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। साथ ही इसका उद्देश्य पुराने बकाया की वसूली को आसान बनाना भी है। उपभोक्ता 31 मार्च तक अपने बकाया बिल जमा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
    # किन उपभोक्ताओं को कितनी मिलेगी छूट
    समाधान योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए अलग राहत तय की गई है। इसके अंतर्गत बीपीएल उपभोक्ता का मूल बकाया राशि में 75% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट, घरेलू उपभोक्ता का मूल राशि में 50% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट, कृषि उपभोक्ता (स्थायी व अस्थायी) की मूल राशि में 50% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट दी जा रही हैं।
    # किस्तों में भी जमा कर सकेंगे बकाया
    इस योजना की एक खास बात यह है कि उपभोक्ता को एकमुश्त भुगतान की बाध्यता नहीं होगी। यदि कोई उपभोक्ता पूरी राशि एक साथ जमा नहीं कर सकता तो वह किस्तों में भी बकाया बिजली बिल जमा कर सकता है। इसके लिए पंजीयन के समय कुल बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत जमा करना होगा। बाकी राशि तय किस्तों में जमा की जा सकेगी।
    * ऑनलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
    उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी की है। उपभोक्ता सीएसपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीयन के बाद योजना के तहत मिलने वाली छूट स्वतः लागू हो जाएगी।

    07 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा-कर्मचारियों में मचा हड़कंप
    Next Article (कोरबा) अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का हुआ भव्य शुभारंभ

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.