Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश
    कोरबा

    (कोरबा) 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश

    By Vinod Mittal03/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सुसाइड नोट बरामद
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और मृतिका का मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं, जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है।
    मृतिका की पहचान शहर के सेंट जेवियर स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के रूप में की गयी हैं। वह बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक की भांजी बताई जा रही है। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित मामा के घर में रह रही थी। वह मूल रूप से अमरपुर कटघोरा की निवासी थी।
    जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। जांच के हित में इसकी सामग्री गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने मृतिका के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था। पुलिस मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
    कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

    03 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
    Next Article (कोरबा) यातायात पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.