Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यातायात पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर
    कोरबा

    (कोरबा) यातायात पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर

    By Vinod Mittal03/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही जारी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले व शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही त्यौहार के मद्देनजर आवागमन सुचारू बनाये रखने यातायात पुलिस विभाग अमला सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर शहर में विशेष जांच एवं कसावट अभियान चलाया गया।
    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति भंग करने की आशंका एवं रात्रि में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्याही की गई। अभियान के दौरान यातायात एएसआई मनोज राठौर की अगुवाई में अमले ने लाउड इन्हेलर के जरिये शारदा विहार, पावर हाउस रोड, पाम मॉल के निकट, निहारिका मार्ग में एनाउंन्स किया। लोगों से वाहन को पार्किंग में ही खड़े करने, सड़क पर वाहन न लगाने, नशे में वाहन न चलाने, तीन सवारी नहीं चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने की अपील की गई। साथ ही बेतरतीब वाहन खड़ी करने पर लॉक लगाने व जुर्माना की कार्यवाही की गई।
    पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाहनों पर 10 चालानी कार्यवाही, तीन सवारी वाहन चलाने वाले 51 व्यक्तियों पर कार्यवाही, मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाने वाले 27 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। रात्रि में बेवजह घूमने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
    इसी क्रम में कोरबा जिला पुलिस विभाग के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों पर कार्यवाही की गई। वहीं धारा 126 (B), 135(3) बीएनएसएस के तहत 83 प्रकरणों में 94 कथित आरोपियों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है। कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    कोरबा पुलिस ने अपील करते हुए कहा हैं की “सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।”

    03 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 16 वर्षीय छात्रा की फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश
    Next Article (कोरबा) पुलिस चौकी के पास सेंधमारी

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.