Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 97 गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 97 गिरफ्तार

    By Vinod Mittal03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 30 स्थायी वारंटी सहित कुल 97 वारंटियों के विरुद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।
    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष दबिश अभियान चलाया गया। 01 मार्च को जिलेभर में एक साथ की गई कार्यवाही अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे 67 गिरफ्तार वारंटी किया गया, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
    अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 97 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।
    होली त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों एवं फरार आरोपियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यवाही की गई, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना न हो और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकें।
    कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील करी है कि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

    02 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के बिक्री एवं परिवहन करने वाले 10 कथित आरोपियों पर की कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.