कोरबा (मंथन) भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने जिला स्तर पर ‘पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ’ (कंट्रोल रूम) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 30 जून तक सक्रिय रहेगा और सुबह 9 बजे से रात 7 बजे तक कार्य करेगा।
* प्रमुख संपर्क नंबर और जिम्मेदार अधिकारी
जिला स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए मानचित्रकार पी.एल. गढ़ेवाल (6265881469) को प्रभारी और एस.एस. कोर्राम (9993321894) को सहायक नियुक्त किया गया है।
# विकासखंड एवं उपखंड वार संपर्क विवरण
* कोरबा उपखंड : प्रभारी अधिकारी सत्यनारायण सिंह कवंर (सहायक अभियंता) मोबाइल 8319238900
* कोरबा एवं करतला : प्रभारी अधिकारी विरेन्द्र कुमार सिंह (उप अभियंता) मोबाइल 9131480266
* कटघोरा उपखंड : प्रभारी अधिकारी डी.आर. बंजारे (सहायक अभियंता) मोबाइल 9907907009
* कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा : प्रभारी अधिकारी अभिषेक विश्वकर्मा (उप अभियंता) मोबाइल 8435690000
* पाली विकासखंड : प्रभारी अधिकारी श्रीमती डी. मिश्रा (उप अभियंता) मोबाइल 6265508398
# शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
* टोल-फ्री नंबर: आम नागरिक विभागीय टोल-फ्री नंबर 1916 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
* शिकायत पंजी: प्रत्येक जनपद पंचायत मुख्यालय और उपखंड कार्यालयों में शिकायत पंजी संधारित की गई है।
# निराकरण: कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित इंजीनियरों को भेजा जाएगा और उनके समयबद्ध निराकरण की मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि हैंडपंपों के सुधार और पाइपलाइन संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े।
01 मार्च / मंथन मित्तल



