Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल में मेडिकल अनफिट से अनुकंपा नौकरी के मुद्दे लंबित
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल में मेडिकल अनफिट से अनुकंपा नौकरी के मुद्दे लंबित

    By Vinod Mittal03/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * रोजगार की आस लगाए बैठे परिवारों को लगा झटका
    कोरबा (मंथन) मेडिकल अनफिट से एसईसीएल सहित दूसरे सहयोगी कंपनियों में अनुकंपा नौकरी के मुद्दे लंबित है। साल 2016 के बाद इस पर निर्णय लेने एसईसीएल मुख्यालय स्तर पर मेडिकल बोर्ड की बैठक नहीं हो रही है। जबकि मेडिकल अनफिट के कई मामले लंबित हैं। इनमें से कई कर्मचारी रिटायरमेंट हो गए या फिर सेवानिवृत्ति के करीब हैं।
    11वां वेतनमान से पूर्व मामले में लाइफ रोस्टर में नाम रखकर नाबालिग बेटियों को एसईसीएल में अनुकंपा नौकरी नहीं दी जा रही हैं। कोल इंडिया की मानकीकरण कमेटी में निर्णय लिए जाने पर लाइफ रोस्टर से एसईसीएल में नौकरी की उम्मीदें बंधी थी। ऐसे परिवारों को झटका लगा है। इसकी एक बड़ी वजह एसईसीएल के एरिया दफ्तरों में इम्प्लीमेंट इंस्ट्रक्शन का नहीं आना भी है। इस कारण 2024 के बाद सेक्शन में शामिल तिथि से ही लाइफ रोस्टर में आश्रित के नाबालिग बेटियों के नाम अनुकंपा नौकरी के लिए रखे जा रहे हैं। एसईसीएल सहित दूसरे सहयोगी कंपनियों के कामगारों के हित में गठित वेतन समझौते के प्रावधान में आश्रित नाबालिग बेटे को अनुकंपा नौकरी के लिए लाइफ रोस्टर में डाल दिया जाता था। 12 वर्ष से यह सुविधा नाबालिग बेटे के लिए देकर बालिग होने का इंतजार किया जाता है। दूसरी ओर नाबालिग बेटी का नाम लाइफ रोस्टर में रखने का प्रावधान नहीं था। इस कारण निकटतम आश्रित को कंपनसेशन लेना विकल्प रह जाता था।
    इस मुद्दे को यूनियन नेताओं ने 11 वेतन समझौते को लागू करने वेतन पर मिलने वाले मिनिमम गारंटी बेनिफिट पर सहमति बनने के बाद गठित मानकीकरण कमेटी की बैठक में उठाया। आखिरकार कोल इंडिया प्रबंधन ने नाबालिग बेटियों के नाम भी लाइफ रोस्टर में रखे जाने पर राजी हो गई। इससे 11वां वेतनमान और पिछले वेतनमान के समय से लंबित प्रकरणों में नाबालिग बेटियों को लाइफ रोस्टर में रखे जाने के बाद कई परिवारों में एसईसीएल में नौकरी मिलने की उम्मीदें जगी। मगर रोजगार की आस लगाए बैठे परिवारों को झटका लगा है। ऐसे ही एक मामले में एसईसीएल मुख्यालय ने 11 वेतनमान के पहले कोयला कर्मी की मृत्यु का हवाला देकर निकटतम आश्रित को हर महीने कंपनसेशन लेने का विकल्प सुझाया है। मृतक कर्मचारी की पत्नी ने अपनी पुत्री के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद रोजगार के लिए आवेदन किया है। यूनिट प्रबंधन ने यह कहते हुए उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया है कि पूर्व कर्मचारी की मृत्यु के समय उनकी पुत्री नाबालिग थी और स्थायी रोस्टर में नाबालिग पुत्री को रखने का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए वह कंपनसेशन की राशि लेने आवेदन कर सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बेटियों को लाइफ रोस्टर में रखे जाने संबंधी एसईसीएल के एरिया दफ्तर को इंम्प्लीमेंट इंस्ट्रक्शन नहीं मिला है। 2024 के बाद सेक्शन में शामिल किए गए आधार पर ही अनुकंपा नौकरी में लाभ दिए जा रहे हैं।

    01 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) संगवारी बस एप से बुक कर पाएंगे टिकट-मार्ग की भी मिलेगी जानकारी
    Next Article (कोरबा) मीटर टेस्टिंग के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा भिलाई

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.