Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) बदलते मौसम ने जाम धान के भीगने का बढ़ाया खतरा
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) बदलते मौसम ने जाम धान के भीगने का बढ़ाया खतरा

    By Vinod Mittal02/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * डंप पड़े धान को सुरक्षित रखने की चुनौती
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में वातावरण में एक बार फिर नमी और मौसम में ठंडकता आई है। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में हुए बदलाव का असर जिले के उपार्जन केंद्रों में डंप पड़े धान को सुरक्षित रखने की चुनौती बनी हुई है। इसे लेकर समिति चिंतित है। बारिश में बोरियां भीगने से धान खराब होने की आशंका बनी हुई है।
    बताया जा रहा है कि जिले के उपार्जन केंद्रों में लगभग पांच लाख क्विंटल धान अब भी जाम पड़ी हुई है। प्रदेश में तीन अलग-अलग चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसका असर कोरबा जिले में भी देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर लगभग दो बजे मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाएं चली। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोग जहां-तहां रूक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। लगभग आधा घंटे हुई रिमझिम बारिश से शहर की सड़कें तरबतर हो गई। बारिश कम होने के बाद लोग गंतव्य के लिए आगे बढ़े। इसी के साथ वातावरण में ठंडकता बढ़ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभाग ने आने वाले दो से तीनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है।
    दोपहर में हुई हल्की बारिश से शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल दी है। हल्की हवा चलने के बाद तुलसीनगर, पाड़ीमार व दर्री जोन क्षेत्र के अधिकांश इलाके बिजली बंद हो गई थी। हालांकि कई इलाके में लगभग आधा घंटे बाद बिजली बहाल हो गई। लेकिन कुछ क्षेत्रों में बिजली काफी देर तक बंद रही। इस दौरान काफी परेशानी हुई। मौसम में हुए अचानक बदलाव को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। तेज हवा और बारिश के चलते आम के बौर नीचे गिरे गए। वहीं दलहन, तिहलन सहित अन्य सब्जी के फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।

    27 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शुल्क लेने उपरांत भी घर तक नहीं पहुंच रहे उपाधि प्रमाण पत्र-विद्यार्थी परेशान
    Next Article (कोरबा) ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.