Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

    By Vinod Mittal02/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
    * सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    कोरबा (मंथन) जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी भवन निर्माण, महतारी सदन, पीडीएस दुकान, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया।
    ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने पर सीईओ श्री नाग ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीओ आरईएस, संबंधित उप अभियंता, ग्राम सचिव एवं सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री नाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंड, स्वीकृत डिजाइन एवं प्राक्कलन के अनुरूप ही किए जाएं तथा 31 मार्च तक आंगनबाड़ी भवनों को बाला मॉडल के अनुसार पूर्ण किया जाए।
    ग्राम पंचायत कोरबी में महतारी सदन निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत तानाखार में आंगनबाड़ी निर्माण स्थल पर उप अभियंता के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
    सीईओ ने ग्राम पंचायत तानाखार, गुरसिया, बंजारी, परला, केंदई, मोरगा, कोरबी एवं झिनपुरी का दौरा कर डीएमएफ एवं अभिसरण मद से के तहत आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित उप अभियंता, निर्माण एजेंसी, सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
    निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार में संचालित शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण किया गया, जहां मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। ग्राम पंचायत केंदई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की गई तथा प्रतिमाह समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने हेतु फूड ऑफिसर एवं फूड इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
    निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरईएस अशोक जोगी, जनपद पंचायत सीईओ जयप्रकाश डडसेना, एसडीओ आरईएस, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, उप अभियंता/तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

    27 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बदलते मौसम ने जाम धान के भीगने का बढ़ाया खतरा
    Next Article (कोरबा) विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.