कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी व सरगबुंदिया में पदस्थ आरएमए का व्यवस्थागत तबादला एक-दूसरे सीएससी/पीएचसी में किए जाने और कार्यमुक्त कर देने के बाद 27 दिन के भीतर उनका पुन: पुराने कार्यस्थल पर तबादला कर दिए जाने का आदेश काफी चर्चा में बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा के द्वारा 23 जनवरी को एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छग के अंतर्गत कार्यरत आरएमए को पीएचसी सरगबुंदिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी पदस्थ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी में पदस्थ आरएमए को पीएचसी सरगबुंदिया में पदस्थ किया गया। इस तबादला आदेश के बाद 9 फरवरी को चिकित्सा अधिकारी ने इन्हें नई पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया। इसके पश्चात एक आरएमए ने नई जगह पर जॉइनिंग तो दे दी लेकिन दूसरे ने जॉइनिंग नहीं दी।
आंतरिक व्यवस्थागत कारणों से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 19 फरवरी को पुनः एक आदेश जारी कर उक्त तबादला को निरस्त करते हुए दोनों आरएमओ को उनके पूर्व पदस्थापना स्थल पर पदस्थ करते हुए तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
25 फरवरी / मंथन मित्तल



