Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन हुआ शुरू
    कोरबा

    (कोरबा) अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन हुआ शुरू

    By Vinod Mittal02/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गेवरा-दीपका से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए कराया गया है अंडरब्रिज का निर्माण
    कोरबा (मंथन) गेवरा-दीपका से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन शुरू हो गया है। जिससे कोरबा की ओर से कुसमुंडा, गेवरा, दीपका आने जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि सूचक नहीं होने से वाहन चालकों को जरूर परेशानी हो रही है।
    कोरबा-कुसमुंडा से गेवरा दीपका को जोड़ने वाले मार्ग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। यहां कुचेना मोड के पास एनटीपीसी पुल के नीचे रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। जिस वजह से अब गेवरा-दीपका से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था, जो कि लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां अब डामरीकरण कार्य भी शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मार्ग के खुलते ही एनटीपीसी पुल के नीचे रेल दोहरीकरण का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। गेवरा दीपका की ओर से आते समय वाहन ग्राम कुचेना के बाद सीधे अंडर ब्रिज में प्रवेश करेंगे और प्रेम नगर कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी पुल के नीचे मिलेंगे, यहां पर तीन सड़क एक ही स्थान पर मिल रहे है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। वहीं अंडर ब्रिज के अंदर एक अंधा मोड है, जहां वाहन चालकों को स्वयं संभल कर चलना होगा। मार्ग के बनने के बाद भी पुराने मार्ग को बंद करने का सूचक नहीं लगाया गया है, जिससे कोरबा-कुसमुंडा की ओर से आने वाले लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। कई टीपर रोड की ओर चल पड़ रहे है। वहीं कई लोग वापस लौट रहे हैं। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि बायपास मार्ग के बन जाने और आवागमन व्यवस्थित हो जाने से लोगों को अब रेल लाइन क्रॉस करने से बचते हुए बड़ी राहत की उम्मीद है।

    25 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
    Next Article कोरबा) मुड़ापार क्षेत्र में नहीं हो रहा कचरे का उठाव

    Related Posts

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    * 3 दिन में काम शुरू करने की मांग कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में क्षतिग्रस्त…

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.