Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंचल में गूंजेगा फागुन का उल्लास
    कोरबा

    (कोरबा) अंचल में गूंजेगा फागुन का उल्लास

    By Vinod Mittal02/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * श्री सप्तदेव मंदिर में 28 फरवरी को मनाया जाएगा “श्री श्याम बारस महोत्सव” 

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के हृदय स्थल मेन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “श्री श्याम जी की बारस फाल्गुन महोत्सव” 28 फरवरी शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। फाल्गुन मास की बारस तिथि पर आयोजित यह महोत्सव मंदिर के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में से एक है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करने के लिए व्यापक स्तर पर सजावट एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    मंदिर समिति के अनुसार, फाल्गुन बारस का पर्व भगवान श्री श्याम जी के भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक पुष्प सज्जा, रंग-बिरंगी विद्युत झालरों एवं पारंपरिक अलंकरण से सुसज्जित किया जाएगा। श्री श्याम जी का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भक्ति, भाव और उत्साह का संगम इस दिन मंदिर परिसर में देखने को मिलेगा।

    * संगीतमय अखण्ड ज्योतपाठ और भव्य भजन संध्या

    इस वर्ष महोत्सव का विशेष आकर्षण रायपुर की प्रसिद्ध भजन मंडली राजकुमारी गुप्ता एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत संगीतमय अखण्ड ज्योतपाठ एवं भव्य भजन संध्या रहेगी। यह संगीतमय कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित होगा। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।

    * छप्पन भोग, महाआरती और फूलों की होली

    संगीतमय कार्यक्रम के पश्चात श्री श्याम जी को विधिवत छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भक्तिमय धमाल और भव्य महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती उपरांत श्रद्धालु श्याम बाबा के साथ फूलों की होली खेलकर फागुन उत्सव की आनंदमयी अनुभूति प्राप्त करेंगे। पूरा मंदिर परिसर “श्याम नाम” के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठेगा।

    * पंजीयन प्रारंभ, भक्तों से सहभागिता की अपील

    मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव हेतु पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक श्रद्धालु शीघ्र पंजीयन कराकर आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने समस्त भक्तजनों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य एवं भव्य आयोजन का लाभ लेने और श्री श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

     

    24 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा में सजेगा भक्ति का विराट दरबार
    Next Article Next Post

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.