Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026’ के लिए जिला कार्यशाला में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र
    कोरबा

    (कोरबा) ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026’ के लिए जिला कार्यशाला में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

    By Vinod Mittal02/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ की व्यापक तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर, कोरबा में उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।
    कार्यशाला का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। अतिथियों का शाल एवं स्वदेशी वस्तुओं से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, ऊर्जा और वैचारिक प्रतिबद्धता का वातावरण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
    * संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान
    उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर भी इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व और संगठनात्मक रूप से सक्रिय बन सकें। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना भाजपा की मूल आत्मा है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे अपने आचरण में उतारना होगा।
    * नवाचार, रणनीति और पंच परिवर्तन पर मंथन
    द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की, जबकि जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर केंद्रित रहा, जिसकी अध्यक्षता पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने की। मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से भाजपा समाज के हर वर्ग तक सुशासन और विकास का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    * जिज्ञासा समाधान के साथ प्रभावी समापन
    पंचम एवं समापन सत्र में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।
    कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला किंडो, नवीन मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, कुल सिंह कंवर, रामनारायण सराफ, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. विजय राठौर, उत्तम सिंह रंधावा, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, दीपक चावड़ा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल प्रशिक्षण टोली एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    पूरे आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और 2026 के महाअभियान की ठोस तैयारी का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। जिला भाजपा ने यह संदेश दिया कि प्रशिक्षण के माध्यम से ही संगठन मजबूत होगा और आगामी समय में प्रभावी जनसंपर्क व जनसेवा अभियान को नई गति मिलेगी। यह कार्यशाला निश्चित रूप से कोरबा भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

    24 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शारदा विहार का सार्वजनिक मैदान आया अतिक्रमण की जद में
    Next Article (कोरबा) कोरबा में सजेगा भक्ति का विराट दरबार

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.