Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) पीएम विश्वकर्मा योजना ने बलराम कुंभकार को दी आत्मनिर्भरता की नई रोशनी
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) पीएम विश्वकर्मा योजना ने बलराम कुंभकार को दी आत्मनिर्भरता की नई रोशनी

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) यह कहानी कोरबा के निवासी बलराम कुंभकार की है, जिन्होंने अपनी मेहनत और शासन की योजनाओं के प्रभावी उपयोग से अपने पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय को एक नई दिशा और पहचान दी है। हितग्राही बलराम ने छत्तीसगढ़ शासन की पी.एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा से टेलर (दर्जी) ट्रेड में कौशल विकास की शुरुआत की। प्रारंभ में उन्होंने 7 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके उपरांत उन्हें शासन द्वारा 4,000 रुपये की स्टाइपेंड राशि प्रदान की गई। अपने व्यवसाय को विस्तार देने के उद्देश्य से उन्हें बिना किसी गारंटर के 1 लाख रुपये का ऋण भी प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र को आधुनिक और सुसज्जित बनाने में किया।
    वर्तमान में हितग्राही बलराम अपनी दक्षता को और अधिक निखारने के लिए 15 दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से वे नवीन डिजाइन, आधुनिक उपकरणों और उन्नत तकनीकों का उपयोग करना सीख रहे हैं, जिससे उनके पारंपरिक व्यवसाय को नई मजबूती और गति मिल रही है। इस एडवांस कोर्स के दौरान उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 7,500 रुपये का स्टाइपेंड तथा 1,000 रुपये का यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। भविष्य को लेकर लाभार्थी अत्यंत उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर मिलने वाली 2 लाख रुपये तक की बिना गारंटर ऋण सुविधा उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उनका मानना है कि लाइवलीहुड कॉलेज से प्राप्त शिक्षण और वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की एक नई रोशनी जगाई है।

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम सखोदा में 4जी कनेक्टिविटी स्थापना हेतु भूमि संबंधी दावा/आपत्ति आमंत्रित
    Next Article (कोरबा) जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    03/31/2026

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    03/31/2026

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026126 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता…

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    (कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.