Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आदर्श महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा निकाली गयी एड्स जागरूकता रैली
    कोरबा

    (कोरबा) आदर्श महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा निकाली गयी एड्स जागरूकता रैली

    By Vinod Mittal02/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा (छत्तीसगढ़) में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं द्वारा एड्स जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. कंवर एवं महाविद्यालय की संस्था प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर के मार्गदर्शन में किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना था।
    रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास स्थित मोहल्ले से होती हुई महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई, इस प्रकार रैली के माध्यम से जागरूकता जनसामान्य तक पहुँची। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर, नारों के माध्यम से ‘एड्स से डरें नहीं, जानकारी अपनाएँ ‘सुरक्षा ही बचाव है’ जैसे संदेशों द्वारा लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने सरल भाषा में एचआईवीध्एड्स के कारण, बचाव के उपाय तथा इसके प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं पर प्रकाश डाला/ रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही एड्स जैसी गंभीर बीमारी से समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।
    इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारीगण दिव्या पटेल, पूजा सिंह, नुपीता सेन यादव अतिथि व्याख्याता, शैलेश माहेश्वरी अतिथि व्याख्याता,श्रीमती आशियां खान, अतिथि व्याख्याता श्रीमती मधु यादव, श्रीमती सुदीप्ता कुंडू, श्रीमती पूनम साहू, राजेश साहू, कविता साहू, संतोष निर्मलकर एवं श्रीमती कमला मानिकपुरी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से शहरवासियों में स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) चिंगारी ने गारमेंट्स दुकान को लिया चपेट में
    Next Article (कोरबा) श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Related Posts

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    03/31/2026

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    03/31/2026

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026100 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा…

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    (कोरबा) सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.