Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चिंगारी ने गारमेंट्स दुकान को लिया चपेट में
    कोरबा

    (कोरबा) चिंगारी ने गारमेंट्स दुकान को लिया चपेट में

    By Vinod Mittal02/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हजारों का सामान स्वाहा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला दर्री के प्रेमनगर चौराहे पर हुई आगजनी की एक घटना अंतर्गत दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स दुकान स्वाहा हो गई। यह सब इतनी जल्द हुआ कि न तो दमकल पहुंच सकी और न ही उसे काम करने का मौका मिल सका। दुकान संचालक को इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है और उसके सामने आजीविका की चुनौती खड़ी हो गई है।
    जानकारी के अनुसार प्रेमनगर मार्केट के पास यह घटना घटित हुई। बताया गया कि यहां पर लाइन से अलग-अलग तरह की दुकानें संचालित हैं। सीमांत पूंजी वर्ग के द्वारा ऐसे कार्यों को किया जा रहा है। इसके जरिए परिवारों का भरण-पोषण संभव होता है। घटना के दौरान एक वेल्डिंग दुकान में काम चल रहा था। अगल-बगल की दुकानें खुली नहीं थी। वेल्डिंग दुकान से निकली चिंगारी ने इसके ठीक बगल की दुकान को अपने संपर्क में लिया और इसके साथ ही वहां आग लग गई। मौके पर चमड़े के बेल्ट, परफ्यूम और गारमेंट्स के अलावा अन्य सामान थे। आग ने तुरंत अपना असर दिखाया और पूरी दुकान को ही कुछ ही देर में साफ कर दिया। आसपास के लोग हरकत में आए और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। हालांकि घटना की सूचना दमकल को भी दी गई लेकिन उसके यहां पहुंचने और सक्रियता दिखाने से पहले कहानी खत्म हो गई थी।
    घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक भी पहुंचा। पुलिस ने आगजनी की घटना और इसके तथ्यों के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नाराज वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार
    Next Article (कोरबा) आदर्श महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा निकाली गयी एड्स जागरूकता रैली

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.