Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच
    कोरबा

    (कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच

    By Vinod Mittal02/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयाेजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिवस दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी रहे। श्री सिंह ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब का यह आयोजन सराहनीय है।
    प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का बेहतर मंच मिल रहा है। पहला मुकाबला कलेक्टर 11 व एसईसीएल दीपका की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में कलेक्टर 11 की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल दीपका की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया। कलेक्टर 11 के खिलाड़ी उतरा को 6 गेंद में ताबड़तोड़ 18 रन व दो विकेट के लिए मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया।
    दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं एसडीओ सूर्यकांत सोनी रहे। श्री खेलवार ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब परिवार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में कराए जाने वाला यह आयोजन काफी सराहनीय है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई के पात्र हैं।
    एसडीओ श्री सोनी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ पत्रकारों और प्रेस क्लब द्वारा किया जाने वाला यह आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान बन चुका है। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
    प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला वन विभाग 11 और शिक्षा विभाग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शिक्षा विभाग की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में वन विभाग की टीम को तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सफल रन चेज करते हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। शिक्षा विभाग के खिलाड़ी मसूद अहसन को 16 गेंद में 39 रन वह एक विकेट के आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
    उपस्थित अतिथियों द्वारा मैन ऑफ मैच का खिताब खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले में घंटाघर मैदान क्रिकेट प्रेमियों से भरा रहा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    18 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत युवकों की डिवाइडर से टकराई कार
    Next Article (कोरबा) महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़के का रुकवाया विवाह

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.