Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत युवकों की डिवाइडर से टकराई कार
    कोरबा

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत युवकों की डिवाइडर से टकराई कार

    By Vinod Mittal02/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा मेंगत रात्रि एक भीषण सड़क हादसा होते-होते रह गया। जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर मिनीमाता महाविद्यालय मुख्य मार्ग पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत युवकों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक और उसके साथी की जान बाल-बाल बच गई।
    * हादसे के बाद सबूत मिटाने का आरोप
    बताया जा रहा हैं की कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप हैं की हादसे के तुरंत बाद कार सवार युवक बाहर निकले। पुलिस की कार्यवाही से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए युवकों ने सबसे पहले कार की नंबर प्लेट उखाड़ दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक नशे की हालत में थे और पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे।
    * एयरबैग ने बचाई जान
    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यदि कार में सुरक्षा एयरबैग न होते, तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। एयरबैग ने युवकों को डैशबोर्ड और स्टीयरिंग से टकराने से बचा लिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे।
    सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि इस मार्ग पर रात के समय नशे में गाड़ी चलाना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है।

    18 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) चैतमा रेंज के ग्राम तेलसरा पहुंचे 48 हाथी-दहशत में ग्रामीण
    Next Article (कोरबा) स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.