Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बिजली कर्मियों के वेज रिवीजन पर बनेगी कमेटी-उत्पादन कंपनी में 601 नए पद स्वीकृत
    कोरबा

    (कोरबा) बिजली कर्मियों के वेज रिवीजन पर बनेगी कमेटी-उत्पादन कंपनी में 601 नए पद स्वीकृत

    By Vinod Mittal02/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 500 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर जल्द जारी होगी भर्ती अधिसूचना
    कोरबा (मंथन) राज्य विद्युत कंपनी में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर निर्णायक पहल करते हुए वेज रिवीजन के लिए कमेटी गठन का निर्णय लिया गया है। साथ ही उत्पादन कंपनी में कुल 601 नए पदों की स्वीकृति दी गई है, जिन पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह जानकारी बीएमएस से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के ऑल इंडिया सेक्रेटरी एवं ऑल इंडिया विद्युत उत्पादन प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने दी।
    बताया गया की स्वीकृत पदों में 500 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 25 फायर सेफ्टी कर्मी, 10 चिकित्सक (पैरामेडिकल श्रेणी) तथा 66 मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। आगे बताया गया है कि इन पदों की अधिसूचना कुछ ही दिनों में जारी कर दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से उत्पादन इकाइयों में कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    इससे पहले वितरण, उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनियों के लगभग 15 हजार नियमित कर्मचारियों के वेज रिवीजन, रिक्त पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने वर्क टू रूल आंदोलन शुरू किया था तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। हालांकि प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी के निर्णय के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई।
    तीनों कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के साथ हुई बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, तीन प्रतिशत तकनीकी भत्ता, विभागीय पदोन्नति आदेश, करियर प्लानिंग योजना, स्टेशन भत्ता वृद्धि और लंबित पदोन्नति सूची जारी करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रबंधन ने सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया है। नई पद स्वीकृति और वेज रिवीजन कमेटी के गठन को बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे एक ओर जहां बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा, वहीं उत्पादन इकाइयों की कार्यप्रणाली में भी व्यापक सुधार की संभावना जताई जा रही है।

    12 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारी वाहनों के दबाव से अंचल के तीन पुल हुए जर्जर
    Next Article (कोरबा) श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल हुई शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    03/30/2026

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    03/30/2026

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा में “पास” बना विवाद का कारण

    * स्थानीय पत्रकारों को प्रवेश द्वार पर रोकने का आरोप कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम…

    (कोरबा) सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम

    कोरबा) स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 1 अप्रैल को

    (कोरबा) जिले में महुआ संग्रहण के कार्य ने पकड़ा जोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.