Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल हुई शुरू
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल हुई शुरू

    By Vinod Mittal02/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * कोल सेक्टर में व्यापक असर

    * कांग्रेस पार्टी का भी मिला समर्थन

    कोरबा (मंथन) देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियन और 100 से अधिक जन संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही चार श्रम संहिताओं एवं कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का सर्वाधिक असर कोयला उद्योग में देखा जा रहा है। इधर हड़ताल के समर्थन में बुधवार को राजधानी रायपुर में मशाल रैली निकाली गई। कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से शुरू हुई रैली के बाद सभा का आयोजन किया गया। हड़ताल को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।

    * अलसुबह 5 बजे से शुरू हो गई हड़ताल

    जानकारी के अनुसार कोल सेक्टर में बीएमएस को छोड़कर अन्य सभी श्रमिक संगठन हड़ताल पर हैं। कोरबा सहित अन्य जिलों में स्थित एसईसीएल की कोयला खदानों और वर्कशॉप में अलसुबह 5 बजे की पाली में इंटक सहित अन्य श्रमिक संगठन सक्रिय हो और गए और कर्मचारियों से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा। इस पाली में अधिकांश श्रमिक अनुपस्थित रहे वहीं ड्यूटी के लिए जो भी कर्मचारी पहुंचे उनमें से आधे लौट गए।

    एसईसीएल में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रमुख गोपाल नारायण ने टीआरपी को बताया कि कोलफील्ड में चल रही हड़ताल को लगभग 80% फीसदी कर्मचारी और मजदूरों का समर्थन मिल रहा है, और इसका कोल उत्पादन पर व्यापक असर पड़ रहा है।

    उल्लेखनीय है कि देश के 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, विभिन्न स्वतंत्र महासंघों और संगठनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया था। यूनियनों का आरोप है कि व्यापक विरोध के बावजूद अधिसूचित की गई चार श्रम संहिताएं श्रमिक हितों के प्रतिकूल हैं। उनका कहना है कि यह हड़ताल श्रमिकों के अधिकारों, सार्वजनिक उपक्रमों और व्यापक जनहित की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। इस हड़ताल के मद्देनजर रायपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने प्रदेश के सभी श्रमिकों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

    # हड़ताल की प्रमुख मांगें :

    * राष्ट्रीय स्तर पर मांग

    0 मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लो।

    0 न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह हो।

    0 सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का निजीकरण बंद करो।

    0 न्यूनतम पेंशन ₹9,000 प्रति माह हो।

    0 ट्रेड यूनियन का पंजीयन आवेदन के 45 दिन में सुनिश्चित किया जाए।

    *कोयला उद्योग की मांगें

    0 कमर्शियल माइनिंग और एमडीओ रेवेन्यू शेयरिंग बंद हो।

    0 मेडिकल अनफिटनेस पूर्ववत चालू की जाए।

    0 ठेका श्रमिकों का एचपीसी वेजेस और मेडिकल सुविधा सुनिश्चित हो।

    0 20 लाख ग्रेच्युटी 01.01.2017 से लागू की जाए।

    0 कोल इंडिया के शेयर बेचना बंद हो।

     

    12 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बिजली कर्मियों के वेज रिवीजन पर बनेगी कमेटी-उत्पादन कंपनी में 601 नए पद स्वीकृत
    Next Article (कोरबा) चार श्रम संहिताओं के विरोध में एसईसीएल कर्मियों ने की हड़ताल

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.