Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में चल रही थी एक ही नंबर पर दो गाड़ी-एफआईआर दर्ज

    (कोरबा) दीपावली पर्व के अवसर पर सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई कोरबा पुलिस

    (कोरबा) दर्री-जमनीपाली के युवाओं ने सीएसपीजीसीएल के ईडी को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दीपावली पर्व के अवसर पर सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई कोरबा पुलिस
    कोरबा

    (कोरबा) दीपावली पर्व के अवसर पर सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई कोरबा पुलिस

    By Vinod Mittal10/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * व्यापारियों को दिए विशेष दिशा-निर्देश
    कोरबा (मंथन) दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सराफा एवं ज्वेलरी कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सराफा दुकानों, बैंक परिसरों और नकदी के परिवहन के दौरान लूट एवं उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापारियों को विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने कोरबा शहर के सराफा एवं ज्वेलरी दुकान संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा कोतवाली टीआई प्रेमचंद साहू ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, नकदी एवं कीमती आभूषणों के सुरक्षित परिवहन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
    पुलिस अधिकारियों ने सभी सराफा एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने और उन्हें हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। कम से कम दो कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाने को कहा गया, जिनमें एक दुकान के बाहर पार्किंग क्षेत्र और दूसरा मुख्य सड़क की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सके। इसके साथ ही दुकानों में मजबूत तिजोरी, पैनिक अलार्म और आपातकालीन घंटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
    दुकान खोलने और बंद करने के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए पुलिस ने कहा कि गमछा, मास्क अथवा अन्य तरीके से चेहरा छिपाकर आने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। आभूषणों और नकदी की पैकिंग शटर बंद करके करने तथा परिवहन से पहले दुकान के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए।
    पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी का परिवहन अकेले अथवा दोपहिया वाहन से करने से बचने की सलाह दी। साथ ही परिवहन के लिए हमेशा एक ही रास्ते, समय और साधन का उपयोग नहीं करने को कहा, ताकि अपराधियों को कारोबारियों की गतिविधियों की पूर्व जानकारी न मिल सके। दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर भी जोर दिया गया।
    कोरबा जिला पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकान या प्रतिष्ठान के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान कारोबारियों की सुरक्षा और बाजार में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क रहेगी। साथ ही व्यापारियों से सुरक्षा निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

    30 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दर्री-जमनीपाली के युवाओं ने सीएसपीजीसीएल के ईडी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) जिले में चल रही थी एक ही नंबर पर दो गाड़ी-एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में चल रही थी एक ही नंबर पर दो गाड़ी-एफआईआर दर्ज

    10/30/2026

    (कोरबा) दर्री-जमनीपाली के युवाओं ने सीएसपीजीसीएल के ईडी को सौंपा ज्ञापन

    10/30/2026

    (कोरबा) एचटीपीपी-दर्री में ई-कचरा प्रबंधन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    10/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/30/2026

    (कोरबा) जिले में चल रही थी एक ही नंबर पर दो गाड़ी-एफआईआर दर्ज

    * बिक चुकी एक्टिवा का नंबर प्लेट बाइक पर लगाकर घूमते पकड़ा गया व्यक्ति कोरबा…

    (कोरबा) दीपावली पर्व के अवसर पर सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई कोरबा पुलिस

    (कोरबा) दर्री-जमनीपाली के युवाओं ने सीएसपीजीसीएल के ईडी को सौंपा ज्ञापन

    (कोरबा) एचटीपीपी-दर्री में ई-कचरा प्रबंधन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.