Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»खेल»T20 World Cup के इतिहास में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट – 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैच में किया धमाका
    खेल

    T20 World Cup के इतिहास में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट – 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैच में किया धमाका

    By Vimal Mittal01/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मैच
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आगाज में गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं. टूर्नामेंट का आगाज अगले महीने सात फरवरी से हो रहा है. पहले ही दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे. जिसमें पहली भिड़ंत पाकिस्तान की नीदरलैंड क्रिकेट के साथ है. वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम स्कॉटलैंड का मुकाबला करेगी. तीसरे मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले बात करें टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेली है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

    ब्रेंडन मैकुलम 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम टी20 वर्ल्‍ड कप के एक मुकाबले में व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. टी20 वर्ल्ड कप 2012 के ग्रुप डी का एक मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. जहां उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 123 रन ठोक डाले थे. जिसके परिणामस्वरूप कीवी टीम यह मुकाबला 59 रनों से अपने नाम करने में कामयाब हुई थी.

    क्रिस गेल

    दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए जोहान्सबर्ग में मात्र 57 गेंदों में 117 रन कूट डाले थे. हालांकि, गेल की इस पारी के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम को शिकस्त का सामना करना था. प्रोटियाज टीम ने 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला को अपने नाम कर लिया था.

    एलेक्स हेल्स

    तीसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स का नाम आता है. इंग्लिश क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला गया था. जहां उन्होंने महज 64 गेंदों में नाबाद 116 रन ठोक डाले थे. परिणाम यह रहा कि इंग्लिश टीम ने 19.2 ओवर में 190 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

    अहमद शहजाद

    टी20 वर्ल्ड कप 2014 का एक मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच शेर बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया था. जहां पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद 62 गेंद में नाबाद 111 रन बनाने में कामयाब हुए थे.

    इस रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 190-5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 140-7 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह यह मैच पाक टीम 50 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही.

    रिली रोसो

    खास लिस्ट में पांचवें पायदान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो काबिज हैं. 2022 टी वर्ल्ड कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 109 रन बनाए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और आठ छक्के देखने को मिले थे.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleBig Breaking on Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा, उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 की दर्दनाक मौत
    Next Article Youtube पर 56 लाख, इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर्स… ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी, सरगना आकाश जाधव समेत 9 गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) एनकेएम एलपीएस एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में माँ मड़वारानी मंदिर में खिचड़ी-भोग का किया गया वितरण

    03/24/2026

    T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप

    01/27/2026

    बड़ी खबर – T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुकाबला! भारत की टीम मुंबई में भिड़ेगी इस टीम से

    01/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.