Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ​प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा भड़का भू-विस्थापितों का गुस्सा
    कोरबा

    (कोरबा) ​प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा भड़का भू-विस्थापितों का गुस्सा

    By Vinod Mittal08/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * भेजीनारा-लालपुर का मुख्य मार्ग बंद करने के प्रयास का किया कड़ा विरोध
    * बिना वैकल्पिक मार्ग दिए, आम रास्ता बंद करने की बताई साजिश
    * प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी के बच्चों का भविष्य अधर में
    * आरोप लगाया की पूर्व में बनी लिखित सहमति से मुकरा कोरबा प्रबंधन और कंपनी
    * ​विधायक की मौजूदगी में निराकरण की उठी मांग
    ​कोरबा (मंथन) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा द्वारा जारी पत्र क्रमांक 3812 (दिनांक 21/08/2026) के तहत भेजीनारा और लालपुर को जोड़ने वाले वर्षों पुराने मुख्य मार्ग पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाउंड्रीवाल बनाने का आदेश जारी किया गया है। कोयलाधानी भू-विस्थापित किसान संघ और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस आदेश को पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और जनविरोधी करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है।
    ​कोयलाधानी भू-विस्थापित किसान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर की अध्यक्षता में भेजीनारा-लालपुर के ग्रामीणों की एक आपात बैठक संपन्न हुई, बैठक में ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर आरोप लगाते हुए कहा कि एसईसीएल कोरबा प्रबंधन और आउटसोर्सिंग ठेका कंपनी मिलकर ग्रामीणों के आवागमन के एकमात्र मुख्य रास्ते को जबरन बंद करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
    ​* पूर्व सहमति का उल्लंघन और प्रशासन को गुमराह करने का आरोप
    संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने बताया कि पूर्व में 11/06/2026 को पत्र क्रमांक 272 के माध्यम से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की सूचना दी गई थी, इसके जवाब में एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक द्वारा लिखित आमंत्रण पर 24/06/2026 को महाप्रबंधक कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.पी. सिंह, महाप्रबंधक (भू-राजस्व), ए.पी. सिंह, संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, जनपद सदस्य श्रवण सिंह तंवर, राजेंद्र और नारायण सिंह की मौजूदगी में 8 सूत्रीय मांगों पर लिखित सहमति बनी थी।
    ​ इसके बावजूद अब एसईसीएल प्रबंधन और कंपनी के अधिकारी पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर बिना कोई वैकल्पिक मार्ग प्रदान किए इस रास्ते को जबरन बंद कर रहे हैं ।
    * ​स्कूली बच्चों और किसानों के जीवन पर सीधा असर
    उन्होंने कहा की यह रास्ता केवल एक सड़क नहीं बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। लालपुर के छोटे-छोटे बच्चे इसी रास्ते से होकर भेजीनारा स्थित प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं, मार्ग बंद होने से बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
    ​* किसानों की आजीविका
    वर्षों से ग्रामीण और किसान इसी मार्ग का उपयोग अपनी कृषि गतिविधियों और आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में कराए जाने वाले इस बाउंड्रीवाल निर्माण का ग्रामीण और संघ मिलकर उग्र विरोध करेंगे।
    ​ग्रामीणों और भूविस्थापित संघ ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक से अपील की है कि वे कल मौके पर उपस्थित रहें और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का स्थायी निराकरण कराएं संघ ने मांग की है कि प्रशासन और प्रबंधन गलत जानकारी देकर ग्रामीणों को गुमराह करना बंद करे आम रास्ते को बहाल रखे तथा पूर्व में सहमत 8 सूत्रीय मांगों का तत्काल निराकरण कर विवाद को समाप्त करे।

    24 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डीएमएफ से कौशल विकास को मिली नई दिशा
    Next Article (कोरबा) शासकीय जमीन पर करोड़ों की बिल्डिंग बनाने की तैयारी के आरोप पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.