Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डीएमएफ से कौशल विकास को मिली नई दिशा
    कोरबा

    (कोरबा) डीएमएफ से कौशल विकास को मिली नई दिशा

    By Vinod Mittal08/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर
    कोरबा (मंथन) जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की जा रही है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से शासकीय प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को उनकी रुचि और स्थानीय रोजगार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण, भोजन तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार के लिए औजार किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
    आवासीय सुविधा के माध्यम से उन युवाओं को भी प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जिनके लिए प्रतिदिन प्रशिक्षण केंद्र तक आवागमन करना कठिन होता है। डीएमएफ के सहयोग से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय व्यय की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रशिक्षण में नियमित उपस्थिति बढ़ाने और प्रशिक्षण बीच में छोड़ने की दर कम करने में मदद मिल रही है।
    * सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार की राह
    कोरबा के आजीविका महाविद्यालय में सौर पैनल स्थापना एवं रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 60 हितग्राहियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें एक समूह के 30 हितग्राहियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। प्रशिक्षण अवधि दो माह निर्धारित है। प्रशिक्षण के साथ प्रारंभिक किट तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार के लिए आवश्यक औजार किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
    इस पहल का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का अवसर देना है। औजार किट मिलने से युवा स्वयं सौर पैनल स्थापना का कार्य शुरू कर आय अर्जित कर सकेंगे। इससे जिले में सौर ऊर्जा से जुड़ी सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित तकनीशियन भी उपलब्ध होंगे।
    * ड्रोन तकनीक में युवाओं के लिए नए अवसर
    भविष्य की तकनीक और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आजीविका महाविद्यालय कोरबा में ड्रोन कौशल केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। प्रस्तावित ड्रोन प्रयोगशाला में सर्वेक्षण, भूमि मानचित्रण, कृषि सर्वेक्षण, सौर स्थल निरीक्षण, त्रि-आयामी मॉडल तैयार करने और व्यावसायिक वीडियोग्राफी जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
    कोरबा जैसे खनन, ऊर्जा और कृषि आधारित जिले में ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह पहल युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला स्व-सहायता समूहों को भी भविष्य में ‘ड्रोन दीदी’ मॉडल से जोड़ने की संभावना है।
    * वेल्डिंग और राजमिस्त्री प्रशिक्षण के बाद हाथों में होंगे अपने औजार
    युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। वेल्डर व्यवसाय में 60 हितग्राहियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्तमान में 30 हितग्राहियों का प्रशिक्षण संचालित है। प्रशिक्षण के बाद वेल्डिंग मशीन, हेलमेट, दस्ताने, एप्रन सहित आवश्यक औजार किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे युवा धातु निर्माण, जाली निर्माण, दरवाजा-गेट निर्माण एवं मरम्मत जैसी गतिविधियां शुरू कर सकेंगे।
    इसी तरह ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के लिए भी 60 हितग्राहियों का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के बाद कन्नी, सतह समतल करने का उपकरण, साहुल, नापने की फीता, हथौड़ा, छैनी, बाल्टी एवं अन्य आवश्यक औजारों से युक्त किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे प्रशिक्षित हितग्राही स्वरोजगार अथवा ठेका कार्य शुरू कर सकेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
    कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने बताया कि डीएमएफ कोरबा की यह पहल कौशल प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा और औजार किट की व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को केवल हुनर ही नहीं, बल्कि अपने हुनर को आय में बदलने के लिए आवश्यक आधार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार होने के साथ युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

    24 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती
    Next Article (कोरबा) ​प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा भड़का भू-विस्थापितों का गुस्सा

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.