Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    (कोरबा) तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा से भी आए आवेदन

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»7 महीने बाद पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप, दिया दही-चूड़ा का न्यौता, जानें क्या हुई बात?
    देश - विदेश

    7 महीने बाद पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप, दिया दही-चूड़ा का न्यौता, जानें क्या हुई बात?

    By Vimal Mittal01/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    लालू यादव
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Tej Pratap Meets Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूरा लालू परिवार पहुंचा था, जिनके ऊपर सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब के आरोप लगाए थे. इस दौरान चुनाव से पहले घर और पार्टी से निकाले गए लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप भी पहुंचे थे. तेज प्रताप ने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्यौता दिया लेकिन तेजस्वी से कोई बातचीत नहीं की.

    बता दें, तेज प्रताप यादव की चुनाव से पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसपर जमकर हंगामा हुआ. बढ़ते हुए हंगामे को देखते हुए लालू परिवार ने तेज प्रताप यादव को घर और पार्टी दोनों से निकाल दिया. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बनाई और चुनावी मैदान में कूद गए, जहां उनको करारी हार का सामना करना पड़ा. चुनाव हारने के बाद तेज प्रताप ने यूट्यूब चैनल खोलकर अपना करियर बनाने की बात कही थी. हालांकि अब वो यूट्यूब पर ही दिखाई देते हैं.

    7 महीने बाद पिता से की मुलाकात

    आज शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. इस दौरान हाजिर होने के लिए दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर तेज प्रताप यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी पहुंचे थे. तेज प्रताप की करीब 7 महीने बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात हुई. इस दौरान उन्होंने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपने पटना स्थित घर पर दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्यौता दिया. इस कार्यक्रम में एनडीए के कई नेताओं को बुलाया गया है. जब तेज प्रताप मीसा भारती के घर पर माता-पिता का आशीर्वाद ले रहे थे. इस दौरान तेजस्वी मौजूद नहीं थे. वे किसी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे लेकिन दोनों की मुलाकात कोर्ट में हुई. इसके बावजूद एक-दूसरे से बात नहीं की.

    मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का न्यौता

    तेज प्रताप यादव पिता लालू से मिलने के बाद जब बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि पिता से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज में आने का न्यौता दिया. तेज प्रताप यादव के अनुसार पिता लालू यादव न्यौता में जरूर आएंगे. लैंड फॉर जॉब के मामले में आरोप तय होने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleमहादेव ऐप केस: ऑनलाइन सट्टा फिर मनी लॉन्ड्रिंग… सौरभ चंद्रकार और उसके साथियों के खिलाफ ED का बिग एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    Next Article Indian Cinema Oscars 2026: 5 भारतीय फिल्में और एक वैश्विक मंच, Indywood ने भारत को ऑस्कर तक पहुंचाया

    Related Posts

    (कोरबा) बालको के समावेशी विकास मॉडल अंतर्गत 123 ग्रामो में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को अनवरत मिल रहा बढ़ावा

    09/11/2026

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    * जिला फटाका संघ के आयोजन में व्यापारियों को सफल कारोबार की दी शुभकामनाएं *…

    (कोरबा) तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा से भी आए आवेदन

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.