Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    (कोरबा) नीलिमा दास ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन
    कोरबा

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    By Vinod Mittal10/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिला फटाका संघ के आयोजन में व्यापारियों को सफल कारोबार की दी शुभकामनाएं
    * दीपावली पर सुरक्षा के साथ आतिशबाजी करने की अपील
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में दीपावली पर्व को देखते हुए जिला फटाका संघ कोरबा द्वारा इस वर्ष भी इंदिरा स्टेडियम, टी.पी. नगर में शासन के नियमों के अनुरूप अस्थायी पटाखा दुकानों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत जिला फटाका संघ ने भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पटाखा कारोबारियों को दीपावली पर्व पर सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    * व्यापारी सफलतापूर्वक करें कारोबार, सुरक्षा का रखें ध्यान : कैबिनेट मंत्री
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हर वर्ष टी.पी. नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में पटाखा व्यापारियों द्वारा अस्थायी दुकानों का संचालन किया जाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी व्यापारी सफलतापूर्वक अपना कारोबार करें और उन्हें अच्छी बिक्री के साथ आर्थिक उन्नति मिले।
    उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी और खुशियां लेकर आए। लोग आतिशबाजी कर त्योहार का आनंद लें, लेकिन इस दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। उन्होंने आयोजन के लिए जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा की सराहना करते हुए पटाखा बाजार के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    * दीपावली शहरवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए : महापौर संजू देवी राजपूत
    कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली पर घरों में दीप प्रज्वलित करने, आतिशबाजी करने और मिठाइयां बांटने की परंपरा चली आ रही है।
    उन्होंने कामना की कि इस वर्ष भी दीपावली सभी शहरवासियों के जीवन में नई खुशियां, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने पटाखा व्यापारियों की उन्नति और सफल कारोबार की भी कामना की। कार्यक्रम को पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने भी संबोधित किया।
    * फटाका संघ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
    भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, अमृतलाल गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, ए. फारूक मेमन, नरेश जगवानी, रामकेश विश्वकर्मा, सचिव पवन विश्वकर्मा, अमीन मेमन, उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा एवं राजेश ठाकुर, सहसचिव महेश चंद्र, उत्तम मयूर विश्वकर्मा, मोनू आदिले, अभिमन्यु राठौर, दविंदर सिंह गांधी, पप्पू तिवारी, विजय सिंह, प्रज्वल ठाकुर, आशीष बंजारे, राजू जोगी और गणेश पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    29 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा से भी आए आवेदन
    Next Article (कोरबा) नीलिमा दास ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    Related Posts

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    10/29/2026

    (कोरबा) नीलिमा दास ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    10/29/2026

    (कोरबा) तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा से भी आए आवेदन

    10/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र स्थित जोड़ा पुल के पास घटित एक सडक…

    (कोरबा) नीलिमा दास ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में सजेगा पटाखा बाजार-कैबिनेट मंत्री और नगर निगम महापौर ने किया भूमि पूजन

    (कोरबा) तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा से भी आए आवेदन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.