Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    (कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    (कोरबा) पाली-लाफा रोड पर पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं होने से बना हुआ हैं मोड़ पर हादसे का खतरा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद
    कोरबा

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    By Vinod Mittal10/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बताया जा रहा पड़ोसी जिला सक्ती से भी कनेक्शन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देशय से उरगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।
    उनकी निशानदेही पर कोरबा और सक्ती जिले से चोरी की गई कुल चार बाइक बरामद की गई हैं। इसके अलावा शोरूम से चोरी की गई बाइक का साइलेंसर भी मिला है।
    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की 10 अक्टूबर को ग्राम तुमान स्थित शांति हीरो होंडा एजेंसी में चोरी हुई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने शोरूम की छत का टीन और पीछे का ताला तोड़कर एक नई बाइक और 15 बैटरियां चोरी कर ली थीं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 581/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
    जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने बरपाली भट्ठी रोड पर घेराबंदी कर निवासी ठरकपुर और निवासी पुराना रिस्दा के युवक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। उन्होंने बताया कि बाइक का साइलेंसर घर में छिपाकर रखा था, जबकि बैटरियों को डर के कारण हसदेव नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक और साइलेंसर बरामद कर लिया।
    * भैंसमा चौक से चोरी की थी स्प्लेंडर वाहन
    पुलिस के अनुसार, चोरी की दूसरी घटना 25 अक्टूबर को भैंसमा चौक के पास हुई थी। यहां से स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 596/2026 दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर सागौनबाड़ी भैंसमा के पास घेराबंदी की। यहां से निवासी नगरदा और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने भैंसमा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
    * सक्ती जिले से चोरी की दो बाइक की गयी बरामद
    दोनों मामलों में पूछताछ के दौरान उन्होंने सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र से भी एक-एक बाइक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नगरदा से चोरी की दो बाइक भी बरामद कीं। इस तरह कोरबा जिले से चोरी की दो और सक्ती जिले से चोरी की दो, कुल चार बाइक बरामद की गई हैं।
    पुलिस ने तीनों को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

    28 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    Related Posts

    (कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    10/28/2026

    (कोरबा) पाली-लाफा रोड पर पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं होने से बना हुआ हैं मोड़ पर हादसे का खतरा

    10/28/2026

    (कोरबा) शासकीय ईवीपी महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    10/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/28/2026

    (कोरबा) शोरूम की छत तोड़ बाइक चुराने वाला कथित अंतरजिला गैंग गिरफ्तार- 3 कथित आरोपी गिरफ्तार-4 बाइक बरामद

    * बताया जा रहा पड़ोसी जिला सक्ती से भी कनेक्शन कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में…

    (कोरबा) न्यायाधीश ने बंदियों को दी अधिकारों की जानकारी

    (कोरबा) पाली-लाफा रोड पर पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं होने से बना हुआ हैं मोड़ पर हादसे का खतरा

    (कोरबा) शासकीय ईवीपी महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.