Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»रायपुर ने रचा इतिहास… 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया नेतृत्व
    कोरबा

    रायपुर ने रचा इतिहास… 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया नेतृत्व

    By Vimal Mittal01/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रायपुर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Raipur News: 15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर रायपुर ने इतिहास रच दिया. रायपुर लोकसभा क्षेत्र ने देशभक्ति का अद्भुत, अनुकरणीय और ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया. सांसद बृजमोहन के प्रेरक मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व में करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया. रायपुर और बलौदाजबाजार-भाटापारा के करीब 3000 स्कूल, कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 5 लाख विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह कीर्तिमान रचा.

    5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्

    रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर और बलौदाजबाजार-भाटापारा के करीब 3000 स्कूल, कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 5 लाख विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर वंदे मातरम् गाया. मुख्य कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन खुद उपस्थित रहे, जहां विद्यार्थियों और कैडेट्स ने उनका जोरदार स्वागत किया.

    श्री राम संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण वंदे मातरम् का संगीतमय गायन किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित हजारों विद्यार्थियों, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स तथा देशप्रेमियों के साथ एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया. यह दृश्य राष्ट्र प्रेम, एकता और अनुशासन का जीवंत प्रतीक बन गया, जो अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया.

    ऐतिहासिक आयोजन

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन के मन में भारत माता के प्रति आदर, सम्मान और गहरी देशभक्ति की भावना को जागृत करना है. मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति के संस्कार भावी पीढ़ी में विकसित हों इसी संकल्प के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन किया गया है.

    उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “मैं अपनी मातृभूमि को नमन करता हूं. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों का उद्घोष बना और इसी गगनभेदी नारे के साथ वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

    उन्होंने आगे कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों के भीतर एकता, साहस और बलिदान की भावना को प्रज्वलित किया. यह गीत आज भी हमें यह स्मरण कराता है कि देश केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी मां है. वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, सम्मान और संकल्प का उद्घोष है. उन्होंने आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की चेतना को और सशक्त करने हेतु सभी शिक्षण संस्थानों में सप्ताह में एक दिन सामूहिक वंदे मातरम् गायन करने का आह्वान किया.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन चलेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Next Article CG News: 17 नेताओं के साथ दिल्ली जाएंगे CM साय, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में होंगे शामिल

    Related Posts

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    10/31/2026

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    10/31/2026

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा…

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.