कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में 24 घंटे के भीतर जानलेवा घटना घटित होने की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। पहले मंगलवार 21 जुलाई की रात बांगो थाना क्षेत्र में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या कर देने का आरोप लगा था, वहीं अब बुधवार सुबह श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम छुईमाटी में निवासरत एक छोटे भाई पर बड़े भाई को धारदार हथियार द्वारा ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगा हैं।
जानकारी के अनुसार श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा के छुईमाटी गांव में नीवस्र्ट ग्रामीण अपने घर से लगी बाड़ी में घास साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई वहां पहुंचा और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से लगातार 6 से 7 वार कर दिए। हमले में बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
* पुरानी रंजिश बताई जा रही घटित घटना की वजह
पुलिस की जांच में दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का स्वभाव सनकी किस्म का बताया जा रहा है। दोनों भाई एक ही गांव में आमने-सामने अलग-अलग घरों में रहते थे और खेती-किसानी करते थे। मृतक की पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।
* पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा हैं। उसकी पता तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी हैं।
23 जुलाई / मंथन मित्तल



