Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    कोरबा

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * श्रम मंत्री ने श्रमवीरों को दी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं
    कोरबा (मंथन) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने राज्य के श्रमिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी मेहनतकश श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 1 मई का दिन श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है।
    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक खुशहाली के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित तीनों मंडलों भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार मंडल और राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते सवा दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इससे न केवल श्रमिकों बल्कि उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक स्तर में भी सुधार आया है।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान
    Next Article (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    05/01/2026

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली…

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.