Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल
    कोरबा

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ​वैज्ञानिक मैपिंग और सॉल्ट लिक तकनीक से बदला अभयारण्य का परिदृश्य
    * 240 से अधिक जल स्रोतों की हो रही है रियल-टाइम मॉनिटरिंग
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और जैव-विविधता के केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य ने इस भीषण गर्मी में वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिखी है। जब पारा आसमान छू रहा है और प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं, तब बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा अपनाई गई वैज्ञानिक और व्यावहारिक जल प्रबंधन प्रणाली वन्यजीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।
    * हर 5 वर्ग किलोमीटर पर पानी की उपलब्धता
    अभयारण्य प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र का विस्तृत मानचित्रण कर 240 से अधिक जल स्रोतों को चिन्हित किया है। इसमें तालाब, स्टॉप डैम, वॉटरहोल और कृत्रिम सॉसर शामिल हैं। रणनीति ऐसी बनाई गई है कि वन्यप्राणियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक 5 वर्ग किलोमीटर के दायरे में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
    * ​मैनेजमेंट का ‘स्मार्ट’ फॉर्मूला
    बारनवापारा का यह मॉडल केवल पानी भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह डेटा और तकनीक पर आधारित है। स्थलों का ​नियमित निगरानी का प्रबंध किया गया है। प्रत्येक 15 दिनों में जल स्तर का आंकलन किया जाता है। ‘स्टाफ गेज’ के माध्यम से जल स्तर मापकर स्रोतों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि जहां पानी कम हो, वहां तुरंत कार्यवाही की जा सके। सभी जल स्रोतों की जियो-टैगिंग की गई है, जिससे मुख्यालय से भी इनकी स्थिति पर सटीक नजर रखी जा सके।
    * पानी की pH और TDS की नियमित जांच
    वन्यजीवों को केवल पानी ही नहीं, बल्कि ‘सुरक्षित पानी’ मिले, इसके लिए नियमित अंतराल पर pH मान और TDS का परीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि पानी वन्यजीवों के स्वास्थ्य के अनुकूल हो। जिन दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं, वहां विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
    * मिनरल्स का भी रखा जा रहा ख्याल
    ​वन्यजीवों के समग्र स्वास्थ्य और उनकी खनिज आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जल स्रोतों के पास रणनीतिक रूप से ‘साल्ट लिक’ बनाए गए हैं। इससे जानवरों को पानी के साथ-साथ आवश्यक मिनरल्स भी एक ही स्थान पर मिल रहे हैं, जो गर्मी के तनाव को कम करने में सहायक है।
    वनमंडलाधिकारी ने कहा कि “एक ऐसी जवाबदेह प्रणाली विकसित की है जो केवल तात्कालिक राहत नहीं, बल्कि दीर्घकालिक समाधान प्रदान करती है। लगातार निगरानी और वैज्ञानिक डेटा के कारण हम जल स्तर गिरने से पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था करने में सक्षम हैं। यह मॉडल भविष्य के वन्यजीव प्रबंधन के लिए एक मानक स्थापित कर रहा है।”

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    Next Article (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    05/01/2026

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली…

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.