Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए “सुशासन तिहार-2026” की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह अभियान 10 जून तक प्रदेशभर में संचालित होगा, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आमजन को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    * पहले चरण में लंबित मामलों के निराकरण पर जोर
    अभियान के पूर्व चरण में ही कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि 30 अप्रैल तक सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें। इसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण, मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल (हैंडपंप) समस्या के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, साथ ही पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    * प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर
    सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून तक विशेष शिविर लगेंगे। जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर आधारित शिविर लगाए जाएंगे। मौके पर ही आवेदन स्वीकार और लाभ वितरण किया जाएगा। अधिकतम एक माह में आवेदनों का निराकरण शिविरों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी और प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
    * जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और सीधा संवाद
    अभियान के दौरान मंत्रीगण, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, हितग्राहियों से सीधा फीडबैक, सहित जिला स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे। निरीक्षण के बाद वे पत्रकारवार्ता के माध्यम से जानकारी साझा कर नागरिकों व सामाजिक संगठनों से सुझाव भी लेंगे।
    * व्यापक प्रचार से बनेगा जन आंदोलन
    जनसम्पर्क विभाग और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। डिजिटल, प्रिंट और स्थानीय माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोल प्लांट के ट्रांसफार्मर में हुआ भीषण विस्फोट-बिजली उत्पादन ठप्प
    Next Article (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    05/01/2026

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    05/01/2026

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली…

    (कोरबा) भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा-जल प्रबंधन मॉडल पूरे देश के लिए बना मिसाल

    (कोरबा) श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.