कोरबा (मंथन) कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग में बसे कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी में मेसर्स राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती का प्रयास किया गया। बताया जा रहा हैं की दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल के साथ छीना-झपटी का प्रयास किया गया। लेकिन डकैतों के हाथों में सिर्फ आर्टिफिशियल ज्वेलर्स ही लग पाए।
डकैतियों की संख्या तीन के आसपास बताई जा रही है, कटघोरा पुलिस मामले की छानबीन और सभी जगह नाकेबंदी कर सरगर्मी से डकैतियों की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय हैं की अभी कुछ समय से इस तरह की वारदातों में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं, जिसे आमजनता में आक्रोश व्याप्त हैं, किसी दिन यह आक्रोश रूपी ज्वालामुखी फैट गया तो सम्हालना मुश्किल हो जाएगा।
01 जुलाई /मंथन मित्तल



