* संगठन को तकनीक से सशक्त बनाने का संकल्प
कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा बालको मंडल की मासिक बैठक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना रहा।
कार्यशाला का आयोजन मंडल प्रभारी मंजू सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण दल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसके उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रक्रिया, संगठनात्मक गतिविधियों में डिजिटल माध्यम की भूमिका तथा तकनीक के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, प्रशिक्षण मॉड्यूल का उपयोग तथा संगठनात्मक कार्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गति देने की जानकारी भी दी गई।
02 जुलाई / मंथन मित्तल



