Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अनियंत्रित पिकअप विद्युत खंभे से टकराने पश्चात टकराई रेलिंग से
    कोरबा

    (कोरबा) अनियंत्रित पिकअप विद्युत खंभे से टकराने पश्चात टकराई रेलिंग से

    By Vinod Mittal07/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कनकी क्षेत्र में तीन घंटे रही बिजली आपूर्ति ठप्प
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में उरगा थानांतर्गत कनकी-भादा मार्ग में एक पिकअप वाहन से वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। तद्पश्चात पिकअप सड़क पर फिसलते हुए हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित खंभे के बाद रेलिंग में जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। उसे संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से उपचार हेतु चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण सड़क में फिसलन बढ़ गई है। इस बात से अनजान वाहन चालक पिकअप चलाते हुए कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इस बीच उसने पिकअप वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।
    हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से वाहन चालक को इलाज के लिए रवाना किया। पिकअप की ठोकर से हाईटेंशन विद्युत तार सहित खंभा उखड़कर गिर गया था, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में खंभा गिरने की वजह से लगभग तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। बहरहाल चालक का इलाज जारी है। उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
    * गतिअवरोधक व संकेतक लगाने की मांग
    ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग में अक्सर बरसात के दिनों में हादसे बढ़ जाते हैं। इस दौरान रेलिंग व विद्युत पोल के टूटने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है, बल्कि जानमाल का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने गतिअवरोधक व चालकों को सावधान करने संकेतक बोर्ड लगाने मांग की है।

    25 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल ब्लास्टिंग मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा गया ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) हाथियों से फसल का नुक़सान होने की दशा में किसानों को मिली बड़ी राहत-चौपट फसल पर भी मिलेगा बीमा का लाभ

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.