कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने मोटरसाइकिल से मादक द्रव्य पदार्थ का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पाव मादक द्रव्य पदार्थ तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
04 सितंबर / मंथन मित्तल





