* पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
21 दिसंबर को दादरखुर्द क्षेत्र में प्रार्थी दीपक ठाकुर के साथ मारपीट कर करीब 20 से 22 ग्राम सोने की चेन, 70 हजार रुपये नकद सहित लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली गई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश जारी रखी। पहले एक आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से फरार थे।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
21 जुलाई / मंथन मित्तल



