Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने श्रीमद्भागवत कथा में किया आध्यात्मिक अमृत का रसास्वादन
    कोरबा

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने श्रीमद्भागवत कथा में किया आध्यात्मिक अमृत का रसास्वादन

    By Vinod Mittal07/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के पांचवें दिन आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। पूरा वातावरण हरिनाम संकीर्तन और जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा।
    कथा के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। उनके साथ नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने व्यासपीठ पर विराजमान तारेंद्र कृष्ण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन केवल धर्म के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये समाज को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने “राधे-राधे चले आएंगे बिहारी” भजन प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। उनके भजन की मधुर स्वर लहरियों से पूरा कथा पंडाल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कथा स्थल पर उपस्थित भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का रसपान करते रहे। आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे वातावरण को दिव्यता से ओतप्रोत कर दिया।
    कार्यक्रम समिति एवं कर्ष परिवार के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ धर्ममय वातावरण को जीवंत बनाए रखा।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पार्षद उर्वशी राठौर, परमिला सागर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

    21 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मानिकपुर लूटकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सिमगा विद्यालय की छात्राओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाने का लिया संकल्प

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.