कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी अधिकृत तबादला आदेश के अनुसार कुल 33 अधिकारी इसमें प्रभावित हुए हैं।
बताया जा रहा हैं की कोरबा जिले में दो अधिकारियों की पदस्थापना हुई है, जबकि एक को सूरजपुर जिला स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार राय कोरबा जनपद के नए सीईओ होंगे, के.के. श्रीवास को पाली का प्रभारी जनपद सीईओ पदस्थ किया गया है, वहीं भूपेंद्र कुमार सोनवानी पाली जनपद से सूरजपुर जनपद पंचायत भेजे गए हैं।
01 जुलाई / मंथन मित्तल



