कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 29 जून को एक जारी अधिकृत स्थानांतरण सूची में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया वहीं कोतवाली टीआई बी. पटेल को कटघोरा का नया थाना प्रभारी पदस्थ किया गया था। पदस्थापना के बाद धर्मनारायण तिवारी ने कोतवाली पहुंचकर चार्ज भी संभाल लिया था। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ करते हुए हरदीबाजार थाना के पूर्व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को रक्षित केन्द्र से कोतवाली की कमान सौंप दी गई।
01 जुलाई / मंथन मित्तल



